समाज सेवी युवा करें टीकाकरण में सहयोग-राजू साहू
जामगांव:-पूरे भारत ही नही अपितु पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट के दौर से गुजर रहा है, ऐसी आपदा की घड़ी में रामबाण स्वरूप भारत मे निर्मित कोविशिल्ड वैक्सीन बड़ी सँख्या में लगाया जा रहा है ,छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिस तरह से कोरोना का भयवाह रूप देखने को मिला रहा है ,उससे लोगो मे भय बना हुआ है कोरोना का दूसरा चरण बहुत ही घातक हैं , देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने टिका उत्सव मनाते हुवे अपील करते हुए कहा है कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग के एवं समाजसेवी लोग अधिक से अधिक लोगो को टिका लगवाने के लिए प्रेरित करें ।भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री राजू साहू ने कहा की समाज सेवी संगठन के युवा ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकता अपने निवास स्थान के आसपास के लोगो को कोरोना टिका लगवाने में सहयोग करें ,टिका को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जो भ्रम फैलाया गया था उसके कारण भी बहुत सारे लोग टिका नही लगवा पाये है,और अभी भी लोग टिका के लिये नही जा पा रहे हैं ,जबकि टिका लगने के बाद आदमी का मनोबल बढ़ता है ,जो कोरोना महामारी जैसे जंग से लड़ने के लिये जरूरी है। सभी युवा साथी अपने आसपास के लोगो से संपर्क कर टिका लगवाने के लिये सहयोग करें,व लोगो को प्रेरित करे, छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना को हराने में सहयोग करें ,टीकारण स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित किया जा रहा है लोगो को जागरूक करने युवा साथी बढ़ चढ़ कर भाग ले।
