टीकाकरण स्थल का लिया जायजा, लोगो को टिका लगाने किया प्रेरित

जामगांव:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के टीकाकरण हेतु पूरे देश को आह्वान करते हुवे टिका उत्सव मनाना, व महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी के निर्देश पर आज ग्राम पंचायत सरकड़ा के आश्रित ग्राम बिडोरा के लोगो को प्रेरित करते हुवे वार्ड नम्बर 07 के पंच नीरज शर्मा के द्वारा टिका लगवाने हेतु टीकाकरण शिविर केंद्र सरगोड़ ले जाया गया,जहा पर 45 वर्ष की उम्र व उसके ऊपर के लोगो को बारी बारी से टिका लगाया गया,साथ ही टीकाकरण केंद्र जो कि पूर्व में उपस्वास्थ्य केंद्र जामगांव में था जिसे लोगो की सहूलियत व अधिक दूरी को देखते हुवे अलग अलग स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है उसी कड़ी में पिछले 2 दिनों से ग्राम सरगोड़ में शिविर लगाया गया था, जिसका निरीक्षण करने ॐ साईं राम सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सिन्हा,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष भागवत सिन्हा,ग्राम पंचायत भेंडरी के सरपंच याद राम भारती, उपसरपंच चुम्मन सिन्हा, ग्राम पंचायत सरकड़ा के युवा पंच नीरज शर्मा इत्यादि पहुंचे, और शिविर स्थल का जायजा लिया। वहाँ पर उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि अब कल से गुंडरदेही के स्कूल में 2 दिनों तक तथा उसके बाद बोरिद के स्कूल में शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त टीकाकरण स्थल पर ग्राम पंचायत सरकड़ा बिडोरा से नरेश साहू,तीज राम साहू,दुर्जन साहू,ठाकुर राम यादव,मानू राम यादव,मैकू लाल सोनवानी,हेम बाई ध्रुव, हठियारीन बाई विभार,बासन बाई, इरम बाई कोर्राम, गौरी बाई ध्रुव,तीजिया बाई यादव सहित अनेको लोग टिका लगवाने हेतु कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुवे वार्ड नम्बर 07 के पंच नीरज शर्मा व ग्राम कोटवार कीरित कुमार टांडे के सहयोग से पहुँचे थे। स्वास्थ्य विभाग से आर एच ओ श्री मति प्रेमीन साहु, श्री डोमन नायक,श्रीमति सुषमा सिन्हा ,केशरी दीवान,गुरूनानक साहू, हल्का पटवारी नोहर श्रीवास व ग्राम पंचायतों के सचिव चेतन लाल साहू,कुलेश्वर कोसरे,कोमल साहू,अजय ध्रुव, रेवा राम ढीढी इत्यादि लोग पूरी व्यवस्था के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में लगे हुवे है।
