प्रमोद दुबे
महासमुंद। स्थानीय अंबेडकर चौक साहू कॉफी हाउस के पास महासमुंद लोकसभा से रूप कुमारी चौधरी के प्रचंड मतों से विजय होकर सांसद बनने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाऊराम साहू के नेतृत्व में बाजे. गाजे के साथ जश्न मनाया। सभी को मिठाई बांट कर तथा पटाखे फोड़कर आतिश बाजी की गई सरकार की हैट्रिक पर जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा नेता व चन्द्रनाहूँ शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर, सचिव कमलेश चंद्राकर, पार्षद मुन्ना देवार, पप्पू वर्मा, उमाशंकर चंद्राकर, सूर्य प्रताप ठाकुर, राजेश नायक आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
