प्रमोद दुबे
महासमुंद – नशीले स्प्रे का छिड़काव कर लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। कोमाखान पुलिस के अनुसार सीताराम देवागंन का पुत्र रोहित और उसकी पत्नी अपने 2 वर्षीय पुत्र के साथ कमरे में सो रहे थे। सुबह नींद खुली तो आलमारी खुली मिली।
चोरों ने गहने समेत नकद पार कर दिए। संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने किसी नशीली स्प्रे का उपयोग कर दंपत्ति को बेहोश कर दिया फिर आराम से वारदात को अंजाम दिया गया। बच्चा जब सुबह उठा तो उसे उल्टी के साथ तेज बुखार की शिकायत हुई। उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा। रोहित देवांगन ने बताया कि दुकान बनाने के लिए करीब 8 लाख रुपए नगदी तथा 3 लाख रुपए का जेवर आलमारी में रखा था। घटना स्थल पर पेचकस के अलावा खाली पानी बॉटल मिला।
