भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी फोड़े पटाखे बांटी मिठाइयां।

मैनपुर – भाजपा की जीत पर भाजपाइयों द्वारा जोरदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई ।और साथ ही मिठाइयां भी बांटी गई। महासमुंद लोकसभा सीट पर 17 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी जिसमें कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर रही। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से रूप कुमारी चौधरी वही कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रज ध्वज साहू को मैदान में उतारा था। जहां पर भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी की जीत हुई । मैनपुर में चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा जश्न में डूब गई। प्रदेश की लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से हुई जीत के बाद मैनपुर भाजपा ने बस स्टेंड पर विजय रैली निकाली। और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान नारों के बीच भाजपा कार्यकर्ता झूमते नजर आए।