सिटी कोतवाली प्रभारी व पुलिस अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, एसपी को शिकायत।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत कर सिटी कोतवाली प्रभारी व पुलिस पर मारपीट करने का गंभीर आरोप वार्ड नंबर 11 दलदली रोड अटल आवास निवासी 24 वर्षीय अमजद अली पिता कासिम अली ने लगाया है। पत्रकारों को स्थानीय प्रेस क्लब में जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को करीब शाम 7 बजे मोटरसाइकिल से दो पुलिस वाले आए। उस समय मैं अपने भैय्या-भाभी के साथ घर पर था मुझसे से कहा कि थाना चलो तुमसे पूछताछ करना है। उसके बाद मुझे थाना के उपर कमरे में ले गए और 24 घंटे रखा इस दौरान काफी मारपीट किया गया और कहा गया कि धीरज सरफराज के खिलाफ न्यायालय में बयान देना है यह कहते हुए मुझसे कोरे कागज में हस्ताक्षर लेकर शाम 7 बजे छोड़ा गया। पुलिस की मारपीट से काफी संघातिक चोंटे शरीर के अन्य हिस्सो में पहुंची है। उसके बाद मै पंकज साहू के पास गया और पूरी घटना की जानकारी दी। मारपीट से शरीर में आई निशान को देखने के बाद पंकज साहू मुझे जिला अस्पताल ले गया और मेरी चिकित्सा कराई है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुलिस वाले धीरज सरफराज के बारे में जानकारी पूछ रहे थे मेरे द्वारा नही मालूम कहने पर पिटाई की जाती रही। उन्होंने यह भी बताया कि वह किसी मामले को जानता नही जिसके कारण गवाही देना पड़ेगा कहकर कोरे कागत में हस्ताक्षर लिया। इस संबंध में एसपी को दिए आवेदन में सिटी कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम व अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पत्रकार वार्ता में मौजूद पंकज साहू ने कहा कि किसी दूसरे मामले में फंसाने के लिए निर्दोष व्यक्ति से मारपीट करने का अधिकार आखिर पुलिस को किसने दिया है। पुलिस को पूछताछ करने का अधिकार है किंतु मारपीट वह नही कर सकती और उसे थाना में पूछताछ करने के लिए व बुलाने के लिए लिगल नोटिस दिया जाना था। मामले में कार्रवाई नही होने पर इस प्रकरण में अल्पसंख्यक आयोग और मानवाधिकार आयोग में भी इसकी क शिकायत की जाएगी।