प्रमोद दुबे
महासमुंद – जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिया गया है। इसी तारतम्य में 30 मई को सायबर सेल एवं सिघोड़ा थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति एनएच 53 ग्राम मुरमुरी चौक में बस का इंतजार कर रह है। सूचना पर दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जब उनसे मनोवैज्ञानित पूछताछ की गई तो बैग में गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ खपाने लाने की बात बताई। आरोपियों में ओडिशा निवासी ग्राम थिडिकाजोर थाना पुरना कटक 40 वर्षीय दिलीप कुमार साहू पिता उद्ववचरण साहू तथा सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारिकपाली निवासी 48 वर्षीय धुरउसाव पिता पितरु साव शामिल है। इनके कब्जे में रखे बैग से खाखी रंग से पैकिंग किया हुआ 5 किलो ग्राम नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
