नपा शहर में मानसून पूर्व नाले नालियों की कर रही सफाई।

प्रमोद दुबे 

 महासमुंद – पालिका ने बारिश को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में छोटी-बड़ी नालियों की सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। बारिश में नालियों से पानी की बेहतर निकासी हो सके और लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। बारिश पूर्व तैयारी को से पूर्ण करने के उद्देश्य वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। नाली सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुये मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने बताया कि वार्डों में निकासी नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के मध्य निर्मित बड़े नाले की सफाई की जा रही है। सफाई कार्य में जेसीबी, ट्रैक्टर एवं अन्य संसाधनों के साथ पालिका के कर्मचारी लगे हुए हैं। वर्षाऋतु में बरसाती पानी की आसानी से नाली के माध्यम निकासी हो जाएगी।