भीषण गर्मी में पानी की तलाश में भटक रहे पक्षियों को राहत देगा एक सकोरा:निखिल कुमार।

सुरेन्द्र मिनोचा

बिजुरी/अनूपपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता निखिल कुमार द्वारा की गई नई पहल आरम्भ हो चुकी है। नगर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के पानी पीने हेतु सकोरे रखे जा रहे हैं। निखिल कुमार ने युवाओं से जगह जगह पेड़ो पर सकोरा लगा कर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की गई है।जिसमें मंदिरों, मार्केट तथा अन्य स्थानों में सकोरे को बांध कर उसमें पक्षियों के लिए पानी रखा जाए उन्होंने कहा कि ये कार्य बहुत सराहनीय है।तेज धूप से बचने के लिए पक्षी एक राहत भरे आशियाने की तलाश में रहते हैं, आराम करने उन्हें ऐसी जगह चाहिए जहां ठंडी छांव पानी और अनाज प्राप्त हो सके। यदि हम उन्हें बढ़िया घरौंदा तैयार करके देते हैं तो गर्मियों में पक्षियों के मरने वाले बच्चों की संख्या काफी हद तक कम हो जाएगी। घर का आंगन हो या फिर छत हो या बालकनी कहीं भी पानी से भरा सकोरा पक्षियों की जिंदगी बचा सकता है।

विशेषज्ञों की मानें तो शहर के अंदर पक्षियों की संख्या दिनों दिन कम हो रही है, पेड़ पौधे की कमी के कारण पक्षियों का जीवन खतरे में है, इसलिए हमें उन्हें बचाए रखने के लिए अपने घर के आस-पास सुरक्षित वातावरण देना जरूरी है।।युवा निखिल कुमार का कहना है कि अधिकांश लोगों को पता नहीं होता कि पक्षियों के लिए कैसे सकोरे बांधे, कुछ लोग बहुत गहरे सकोरे बांध देते हैं तो कुछ ऐसे सकोरे रखते हैं जिसमें पानी की मात्रा बहुत कम होती है।विश्लेषकों के अनुसार सकोरे 2 इंच से ज्यादा गहरे नहीं होने चाहिए क्योंकि ऐसे सकोरे में पक्षी आसानी से पानी पी पाएंगे। हमारे द्वारा विभिन्न स्थानों पर सकोरे बांधे जा रहे हैं।इस अभियान में जिला एवं नगरों के युवा, वरिष्ठ के साथ सभी उपस्थित रहे।