लाकडाउन के प्रथम दिन नगर में पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च तहसीलदार, नगर पंचायत सी एम ओ, थाना प्रभारी ने नगर का भृमण कर लिया लाकडाउन का जायजा*

*लाकडाउन के प्रथम दिन नगर में पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च तहसीलदार, नगर पंचायत सी एम ओ, थाना प्रभारी ने नगर का भृमण कर लिया लाकडाउन का जायजा*

*संवाददाता यामिनी चन्द्राकर खबर गंगा*

छुरा:- गरियाबंद जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले में 13 तारीख से 23 तारीख तक सम्पूर्ण लाकडाउन लगाया गया है जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए लाकडाउन में जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर द्वारा जिले के सभी विभाग के अधिकारियो जिले में लगाये गए लाकडाउन का पालन कड़ाई से कराने के लिए आदेश जारी किए गए है साथ ही लाकडाउन के नियमो को तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है लाकडाउन के प्रथम दिन छुरा तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे के नेतृत्व में नगर पंचायत व पुलिस टीम द्वारा छुरा नगर के गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया अधिकारियों द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ छुरा के मुख्य मार्ग सहित सदर लाइन, मस्जिद पारा,बजरंग चौक,शिव चौक,आमापारा, बाजार रोड, में घूमते हुए लोगो को जिले में लगे सम्पूर्ण लाकडाउन का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान छुरा तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने नगर के लोगो से अपील की आवश्यक कार्य पर ही घर से बाहर निकले बेवजह घूमते पाये जाने पर उन्होंने कड़ी कार्यवाही की बात कही।इस दौरान छुरा थाना प्रभारी सन्तोष भुआर्य ने कहा कि जनता प्रशासन द्वारा लगाए गए लाकडाउन के नियमो का पालन अतिआवश्यक होने पर ही घर से निकले लाकडाउन का पालन करना सभी व्यक्तियों की जवाबदारी है क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है जिसे रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाकडाउन लगाया गया है।थाना प्रभारी सन्तोष भुआर्य ने बताया कि नगर के हर चौक चैराहो में पुलिस जवान तैनात की गई है साथ ही उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आने वाले मार्गो पर भी पुलिस बल तैनात किए गए है इस बार जिला प्रशासन द्वारा लाकडाउन को लेकर सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी की गई है।वही पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी लगातार क्षेत्र के गांवों का पेट्रोलिंग कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को भी लाकडाउन का पालन करने की समझाइस दे रही है।