शासन के निर्देशों का हो रहा उलंघन।। कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए,जिला कलेक्ट्रेट द्वारा क्षेत्र के तमाम हाठ बाजारों को बंद रखने का सख्त निर्देश दिये ।
पखांजूर –बिप्लब कुण्डू-
शासन के निर्देशों का हो रहा उलंघन।।
कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए,जिला कलेक्ट्रेट द्वारा क्षेत्र के तमाम हाठ बाजारों को बंद रखने का सख्त निर्देश जारी किया हुआ है,लेकिन अंदुरूनी इलाकों के साप्ताहिक बाजारों में उक्त आदेश का परिपालन होता हुआ नहीं दिख रहा है।।
दरअसल कोयली बेड़ा ब्लॉक के खेरकट्ठा गाव में साप्ताहिक बाजार होता हुआ देखा गया,। विदित हो रविवार को साप्ताहिक बाजार कापसी में प्रतिबन्ध के बावजूद व्यापारियों ने बाजार लगाया था,जिसे तत्काल क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा बन्द करवाया गया था।
