विश्व पर्यावरण दिवस पर बरगद और पीपल के पौराणिक महत्व पर पर्यावरण चिंतकों का होगा व्याख्यान।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेद्रगढ़/एमसीबी :- पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंतजलि योग समिति एवं जिला महिला योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पर्यावरण कार्यक्रम एवं विचार संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता पर्यावरण चिंतक, समाजसेवी, साहित्यकार,प्रमुख योग साधक साधिकाएं उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ताओं द्वारा-” देव वृक्ष बरगद, पीपल एवं तुलसी के पर्यावरण एवं पौराणिक महत्व “पर उद्बोधन प्रस्तुत किया जाएगा। विचार संगोष्ठी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एवं प्रखर वक्ता नारायण प्रसाद तिवारी, जिला स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ साहित्यकार राजेश बुंदेला, महिला जिला योग प्रभारी बलवीर कौर , पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के कॉर्पोरेट मेंबर एवं इंजीनियर बसंत जायसवाल, पर्यावरण प्रेमी सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ योग प्रशिक्षक जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित रहेंगे।इस कार्यक्रम तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिशु मंदिर खेल परिसर में विभिन्न फलदार पौधों के रोपण के लिए श्रमदान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि इस वैचारिक संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्य कर रहे वे पर्यावरण चिंतक भी आमंत्रित किए जाएंगे जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में प्रातः सत्र में 7:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित संगोष्ठी में उद्बोधन के इच्छुक पर्यावरण चिंतक 93000 91 563 पर संपर्क कर वैचारिक संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।