शरीर में आमतौर पर तभी दर्द होता है जब हम किसी बीमारी से पीड़ित हों या फिर बिज़ी शेड्यूल की वजह से थक गए होते हैं। हालांकि पर्याप्त आराम और पूरी नींद लेने के बावजदू बदन दर्द हो तो इसके पीछे कई कारण हो सकते है। पर शरीर में होने वाले दर्द को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। शरीर में होने वाले दर्द हमें यह संकेत देता है िक बॉडी में शरीर में किसी तत्व की कमी हो रही है या फिर आराम की आश्यकता है।
नींद की कमी
रोज़ 6 से 8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान हमारा शरीर सोते समय अपने ऊर्जा संसाधनों को दोबारा उत्पन्न करता है और आपको तरोताज़ा करता है। अगर नींद पूरी नहीं होगी तो आप ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे जिससे दर्द भी हो सकता है।
पानी की कमी
आपको इस बात का अहसास शायद ही हो, लेकिन शरीर में पानी की कमी दर्द का कारण बन सकते हैं। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में पानी का स्तर कम होने लगता है। जिससे आप थका हुआ और बदन दर्द महसूस करते हैं।
आप तनाव में हैं
आप सोच भी नही सकते कि तनाव आपको किस-किस तरह प्रभावित कर सकता है। लाइफस्टाइल में अगर लगातार तनाव रहता है, तो इससे शरीर थक जाता है और जल्दी बूढ़ा होने लगता है। जिसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी का स्तर कम होता है, आप कमज़ोर महसूस करते हैं और बदन दर्द भी हो सकता है।
आयरन की कमी
आयरन रक्त में एक महत्वपूर्ण तत्व है और इसकी कमी से शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। यह ज़ाहिर तौर पर आपको हर तरफ थकान और दर्द महसूस कराता है।
विटामिन-डी की कमी
हमारे शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए उसे विटामिन-डी की ज़रूरत पड़ती है। अगर शरीर को विटामिन-डी की सही मात्रा न मिले, तो यह बदन दर्द का कारण बनने लगता है।
फटीग संड्रोम
अगर पर्याप्त आराम और नींद के बाद भी थकान दूर नहीं होता, तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। इसके पीछे की वजह क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम भी हो सकता है।
सर्दी और खांसी
शरीर में दर्द वायरल इन्फेक्शन का एक आम लक्षण है। सर्दी-खांसी के वजह से भी पूरे शरीर मे दर्द हो सकता है ।
शरीर के दर्द को रोकने में मदद करने के लिए कुछ सुझाव
बैठते और खड़े होते समय अच्छी मुद्रा बनाए रखें।
भारी वस्तुओं को उठाने के लिए अपने पैरों का प्रयोग करें।
भारी वस्तुओं को अपने शरीर के पास ले जाएं, और दिशा बदलने के लिए अपने पैरों से मुड़ें न कि अपनी कमर से।
शरीर का स्वस्थ वजन बनाए रखे। अतिरिक्त वजन शरीर की मांसपेशियों, विशेषकर पीठ की मांसपेशियों पर दबाव डाल सकता है।
घुटनों को मोड़कर करवट लेकर सोयें। अपने डॉक्टर से सलाह लेंकि आपका गद्दा कितना सख्त होना चाहिए।
तीव्र पीठ या शरीर का दर्द आमतौर पर अपने आप या शरीर दर्द के उपचार से बंद हो जाता है।
