पखांजूर से बिप्लब कुण्डू(13.4.21)
*विधायक अनुप नाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किये 1 लाख 11 हजार हजार रुपए ।

*वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर छत्तीसगढ़ में भी पैर पसार चुकी है, इस लड़ाई को जीतने और आम जनता के बेहतर ईलाज उपलब्ध करवाने के लिए अंतागढ़ के माननीय विधायक श्री अनुप नाग जी ने अपने एक महीने की सैलरी 1,11,000 रुपयों का चैक कांकेर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर श्री चंदन कुमार को सौंपा ।*
*साथ ही साथ माननीय अनुप नाग जी ने कांकेर जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, समाज प्रमुख, व्यापारी बंधुओ समेत गणमान्य नागरिकों से कोरोना महामारी की लड़ाई में सहभागी बन मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सहयोग करने का निवेदन किया ।*
