अंबे आज आयी है द्वार,
कर लो मैया जी का सत्कार।
सिंह पे सवार मैया ,
दुष्टों को मार गिराती है।
महिषासुर मर्दिनी कालिका
वही तो कहलाती है।
श्रद्धा और प्रेम से,
शक्ति की भक्ति करके।
भवसागर को पार कर ,
जीवन अपना संवार लो ।
अंबे आयी हैं आज द्वार ,
कर लो मैया जी का सत्कार।
🌹🌹🙏🏻🙏🏻🙏🏻🌹🌹
नव सवंत्सर ,गुड़ी पड़वा, एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भवानी आप सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाये और इस विकट परिस्थिति में धैर्य साहस और संबल बनाए रखे।आप सबके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामनाओं के साथ
डॉ.अन्नपूर्णा जवाहर देवांगन
महासमुंद
