राजिम :- धर्म नगरी राजिम में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। प्राचीन रामचंद्र मंदिर में राम जानकी की पूजा अर्चना के साथ राम दरबार का नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर सहित गणमान्य नागरिकों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया।
पश्चात यात्रा आगे बढ़ी और जय श्री राम के नारे गूंजता रहे। शानदार आतिशबाजी से आकाश में लाइटों की सतरंगी छटा बिखेर रही थी। सुभाषचंद्र बोस, गायत्री मंदिर चौक में पहुंचने पर गर्मी से निजात पाने के लिए कुल्फी बांटते रहे। यहां पर मंच बनाया गया था। रावत नाच दल में आकर्षक वेशभूषा के साथ नृत्य किया जा रहा था। जिससे लोग काफी प्रभावित हुए। रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी और डीजे की धुन तथा शिव और उनके परिवार के द्वारा शिव विवाह की शानदार झांकी प्रस्तुत की जा रही थी।
भगवान शिव, माता पार्वती के साथ ही भैरव, वीरभद्र, मणिभद्र, चदिस, नदी, जय, विजय के वेशभूषा में उनके गणों द्वारा दिखाए जा रहे दृश्य से लोग रोमांचित हो रहे थे। यह शोभा यात्रा बहुत लंबी थी। पंडित श्यामा चरण शुक्ल चौक पर मंच में राम दरबार के राम, सीता और हनुमान के प्रतिमा रखे हुए थे। यहां पहुंचते ही अखाड़ा टीम के द्वारा शानदार करतब दिखाए गए। वहां से होते हुए पंडित सुंदरलाल शर्मा चौंक में भीड़ की कहीं पर कोई सूरत नहीं थी। शोभा यात्रा में इतनी भीड़ पहली बार देखने को मिली। समाचार लिखे जाने तक यात्रा आगे बढ़ ही रही थी। उपयुक्त अवसर जान कर लोग पुष्प की वर्षा भी करने लगे तथा पूजन आरती का यात्रा का स्वागत किया गया।
भगवा रंग से पूरा नगर सजा
भगवा रंग से पूरे नगर को सजाया गया था। पंडित सुंदरलाल शर्मा के चौराहे को आकर्षक लुक दिया गया था जो देखते ही बन रही थी वैसे हर गली मोहल्ले पर तोरण द्वार तथा झंड़े लगाए गए थे। बताया गया कि 1400 से भी अधिक झंडा लगाए गए हैं तथा सौ थान के कपड़े से तोरण इत्यादि बनाए गए हैं। मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सर्व हिंदू समाज, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का विशेष योगदान रहा।
