बच्चे भी दे रहे कोरोना से सावधानी बरतने का संदेश

बच्चे भी दे रहे कोरोना से सावधानी बरतने का संदेश

*राजिम :-* क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का संकट बढ़ता जा रहा है और सरकार सभी नागरिकों से आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह बार-बार विभिन्न माध्यमों से कर रही है जिसमें मास्क लगाना भी प्रमुख हैं। आम जनता भले ही कितनी लापरवाही बरत रही हो लेकिन बच्चों की यह मास्क लगाकर सावधानी बरतने का संदेश सुखद आश्चर्य है।इन्ही तस्वीरों में कोरोना की लड़ाई का अदृश्य बल छिपा हुआ है जो सार्थक संदेश प्रसारित कर रही है। यह तस्वीर राजिम क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेका के आश्रित ग्राम कपसीडीह की है जिसे ग्राम मुड़तराई (कोपरा) के पुरंदर वर्मा ने उपलब्ध कराया।