गुटखा और गुड़ाखु के बिक्री पर हो पूर्ण प्रतिबंध- राजू साहू

गुटखा और गुड़ाखु के बिक्री पर हो पूर्ण प्रतिबंध- राजू साहू

प्रकाश वर्मा सह संपादक ख़बरगंगा

जामगांव:-जिस प्रकार से कोरोना माहमारी के भयानक रूप को देखते हुए प्रशासन को आनन फानन में लाकडाउन का निर्णय लेना पड़ रहा है,वह कोरोना संक्रमण को तोड़ने के लिए आवश्यक भी है,लेकिन पिछले साल इसी लॉक डाउन के समय मे कुछ व्यापारियों के द्वारा गुटखा और गुड़ाखु का खूब कालाबाजारी किया गया और पैसा कमाया गया,किन्तु शासन के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने सब कुछ जानते हुवे भी मौन साध लिया था।इस विषय में पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो जिला गरियाबंद राजू साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में गुटखा बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है उसके बावजूद भी गुटखा बाजार में खुले आम बिक रहा है जिसका सबसे ज्यादा असर छोटे छोटे बच्चों पर पड़ रहा है,और छोटे बच्चे अत्याधिक मात्रा में इसका सेवन भी कर रहे हैं ,जिसके कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो रहें हैं ,कोरोना के इस महामारी को बढ़ाने में गुटखा और गुड़ाखु का भी असर होगा क्योकि लोग गुटखा खा कर जगह जगह थूकते है, और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार थूकने से भी कोरोना फैलता है,वैसे भी शासन के द्वारा सार्वजनिक स्थानों में थूकने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गयी है और थूकते हुवे पाये जाने पर जुर्माना का भी प्रावधान है।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कही पर भी गुड़ाखु का इस्तेमाल करके गंदगी फैलाते हैं खासकर सार्वजनिक नल,तालाब,नदी व नाले जहा पर निस्तार हेतु उपयोग किया जाता है वहाँ पर भी लोग गुड़ाखू घिसकर थूकते है व अपना मुंह साफ करते है जिसके कारण तलाब, सार्वजनिक नल जैसे निस्तार के सभी जगहों से कोरोना का संक्रमण फैलने की अधिक सम्भावना है और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना फैलने का यह प्रमुख कारण भी बन सकता है,ऐसे में प्रशासन से विशेष रूप से आग्रह है कि वे गुटखा और गुड़ाखु के बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगावे,तथा साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे सभी लोगो से भी अनुरोध है कि वे भी गुटखा और गुड़ाखू का परित्याग कर एक स्वस्थ व स्वच्छ समाज बनाने की दिशा में अपना योगदान प्रदान करे,जिससे कोरोना का संक्रमण भी कम हो सकें।