नगर के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव एवं भंडारा का आयोजन 23 अप्रैल को।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी :- शहर के वार्ड नं.12 सी एम ओ बंगला के समीप स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार 23अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा,इस अवसर पर दोपहर एक बजे से विशाल भंडारा प्रसाद का वितरण भी होगा,इस संबंध में आयोजन समिति के सौरभ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है।मंगलवार 23 अप्रैल को प्रात: श्री हनुमान जी का विशेष अभिषेक एवं पूजन अर्चन होगा,पूजन के उपरांत महा आरती व हनुमान चालीसा का भी आयोजन किया जाएगा।पूजन अर्चन के उपरांत दोपहर 1:00 से विशाल भंडारा प्रसाद का वितरण होगा।श्री गुप्ता ने क्षेत्र के समस्त धर्म अनुरागी जनों से इस अवसर पर सपरिवार मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने एवं भंडारा प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।