लोकसभा आम निर्वाचन-2024
उत्तर बस्तर कांकेर :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता किया जा रहा है। इसी क्रम में कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पीढ़ापाल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप सहेली के सदस्यों द्वारा गांव के साप्ताहिक बाजार में रैली निकालकर लोकसभा निर्वाचन में 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही दीवारों पर विभिन्न स्लोगन एवं नारा लिखते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
