सोनहत में सार्वजनिक स्थान में खेल रहे थे जुआ, कोरिया पुलिस ने दबिश देकर हिरासत में लिए 04 जुआरी।

कोरिया पुलिस की जुआं-सट्टा पर लगातार कार्यवाही, पिछले एक माह में पाँच प्रकरणो में कुल 30 आरोपियों की गिरफ्तारी।

सुरेन्द्र मिनोचा

बैकुंठपुर/कोरिया :- पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जिले में संचालित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाकर लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर थाना सोनहत क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से जुआरियों को जुआ खेलते हुए कोरिया पुलिस ने पकड़ा है।

मंगलवार दिनांक 16 अप्रैल 2024 को थाना सोनहत में मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा मन्दिर के पीछे की ओर सोनहत में खुले स्थान पर कुछ लोग बैठ कर जुआ खेल रहें है,सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।जहां मौके पर 04 जुआरियों हर्ष गुप्ता पिता कृष्णा गुप्ता, सोनू उर्फ मंसर आलम पिता मंसूर आलम, मो० साजिद पिता अनस एवं अशोक सूर्यवंशी पिता रघुनंदन द्वारा रूपये पैसा लगाकर हार-जीत का दांव जुआ खेला जा रहा था।

कोरिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 04 जुआरियो के पास से कुल 5300 रूपए नगद जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 03(1) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाना सोनहत में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह मे कोरिया पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के पाँच प्रकरणो में कार्यवाही कर कुल 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य शासन और वरिष्ठ अधिकारियों/कार्यालयों की मंशा और निर्देशों के अनुरूप ही कोरिया में जुआं , सट्टा , शराब, एनडीपीएस और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और इस कार्यवाही के माध्यम से भी सीधा संदेश दिया गया है कि अपराध और अपराधी की कोरिया में जगह नहीं है।