आशीष परिहार कांकेर
कांकेर राजपरिवार के सदस्य सूर्यप्रताप देव का का अचानक हुआ निधन

कांकेर। कांकेर के राजपरिवार के सदस्य सूर्य प्रताप देव की रात को अचानक तबियत खराब हुई और खून की उल्टी हुई। सुबह बेहतर ईलाज के लिए रायपुर ले जाते समय धमतरी में उनकी साँसे अचानक रूक गई। उच्च रक्तचाप, शुगर व साँस की बीमारी पहले से थी। परिवार के सदस्यों को भी समझ में नहीं आया कि किस कारण से उनको खून की उल्टी हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजापारा में उनके पिता की मठ के बाजू में 12 अप्रैल को दोपहर बाद किया जाएगा। घटना की खबर आने के बाद शहर का माहौल गमगीन हो गया।
