पखांजूर से खबर(बिप्लब कुण्डू)12.4.21*
मुठभेड़ में घायल हुए नक्सली किशोर कवडो को पुलिस करा रही है इलाज जिसके ऊपर 16 लाख का सरकार ने रखा है ईनाम ।

पखांजूर :-
सबडिवीजन धनोरा थाना क्षेत्र वा कटेझरी पुलिस टीम को धुर नक्सल टीपागढ़ डिवीजन के किशोर उर्फ बबलू उर्फ सोबु घीसु कवडो उम्र 38 वर्ष मुकाम रामनटोला तहसील एटा पल्ली
खोब्रामेंढा हेटारकहा में 29/03/2021 को मुठभेड़ हुई थी जहां किशोर कवडो के दाहिने पैर में गोली लगी थी और वह घायल हो गया था इस को पकड़ने में पुलिस सहायता केंद्र कटेझरी को सफलता मिली गडचिरोली पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है जिसके खिलाफ 22मुठभेड़ 08हत्या से06आगजनी और से अन्य 06मामला दर्ज है।साथ ही गडचिरोली पुलिस ने एक नक्सल समर्थक गणपत कोल्हे को भी गिरफ्तार किया है बताया जाता है कि 29/03/2021 को खोब्रामेढा मुठभेड़ के दौरान चरमपंथी नक्सल किशोर उर्फ गोलू उर्फ सोबु घिसु के पैर पर गोली लगी थी उस दौरान मुठभेड़ से भागकर छुप-छुपकर इलाज करा रहा था 06/04/2021 को अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धनोरा और पुलिस सहायता केंद्र कटेझरी को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि घायल किशोर कवडो नक्सल समर्थक गणपत कोल्हे के मदद से छुपकर इलाज करा रहा है खबर के मुताबिक कटेझरी पुलिस नक्सल अभियान के दौरान किशोर कवडो और गणपत कोल्हे को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है उसके बाद पुलिस ने किशोर कवडो को उपचार हेतु नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है उधर एसपी अंकित गोयल ने नक्सलवादियों को हिंसक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है और पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल नक्सलवादियों को यह भी कहा है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करके खुशहाली का जीवन बिताने आगे आए और आत्मसमर्पण करें ।
