चोरी में प्रयुक्त तलवार, डण्डा, टांगी सहित अन्य औजार बरामद।
पूर्व में भी कई चोरियों की घटना को दे चुके है अंजाम।
सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया :- जिले की चरचा पुलिस ने एस ई सी एल चरचा ईस्ट खदान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार जप्त करने के साथ ही थाना चरचा में अपराध क्र.99/2024 दर्ज कर धारा 458, 380, 332, 186, 353, 120बी भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी जितेन्द्र यादव, सुरक्षा प्रहरी एस.ई.सी.एल. चरचा कॉलरी द्वारा दिनांक 03 अप्रैल 2024 को थाना चरचा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि “दिनांक 02 एवं 03 अप्रैल 2024 के दरमियानी रात SECL गॉर्ड राजकुमार साहू ने उसे मोबाईल से सूचना दी कि ‘चरचा ईस्ट खदान जहां पर एस.ई.सी.एल. की सम्पत्ति रखी गई है, वहां पर चोर सामान चोरी कर रहें है। जिसकी सूचना पाकर प्रार्थी ने गॉर्ड एवं अन्य सुरक्षागार्ड के साथ मौके पर जाकर चोरी को रोकने का प्रयास किया, किन्तु आरोपीगणों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करते हुए चालू लाईन के तार तथा लोहे के चैनल को धारदार हथियार से काटकर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया गया।आरोपीगण के पथराव से एस.ई.सी.एल. के सुरक्षाकर्मियों के सिर, पैर तथा सीने में चोंट भी आई है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को तत्काल अवगत कराया गया।जिस पर एसपी कोरिया के द्वारा अभियुक्तगण की पताज़ाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया जाकर धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में चोरी के आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।

आरोपियों की पतासाजी किया जाकर मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही की गई।जिसमे आरोपीगण सुनील कुमार, पुरषोत्तम उर्फ गोल्लर, मंगलराम उर्फ गोलू, सुदेश उर्फ सुमन तथा 03 अन्य अपचारी बालक कुल 07 लोगो की धरपकड़ कर पुछताछ की कार्यवाही की गई। आरोपियों एवं अपचारी बालकों के इंटरोगेशन में उनके द्वारा उक्त घटना घटित करना कुबूल किया गया।आरोपियों द्वारा चोरी की गई सम्पत्ति ताम्बा केबल वायर एवं लोहे का चैनल तथा घटना में प्रयुक्त डण्डा, लोहे का राड, लोहे का गडासा एवं टांगी को जप्त किया गया।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.02.2024 की रात्रि प्रार्थी सुजय जैन के किराना दुकान से चोरी की घटना को लेकर अपराध कमांक 55/2024 धारा 458, 380, 34 भादवि थाना चरचा में कायम किया गया था। जिसमे उपरोक्त आरोपियों में से 02 नाबालिक बालको द्वारा पूछताछ के दौरान उक्त घटना को अंजाम देना भी कुबूल किया गया है। इसके अतिरिक्त इन आरोपियों का पूर्व में भी घटित कई अपराधों में शामिल होने का अंदेशा है।
घटना में सम्मलित 07 आरोपियों को कोरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जिला जेल बैकुण्ठपुर एवं अपचारी बालकों को सम्प्रेक्षण गृह अम्बिकापुर भेजा गया है। चोरी के अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।इस प्रकार कोरिया पुलिस की सतर्कता से सभी आरोपी पकड़े गए, इसके साथ ही SECL प्रबंधन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हेतु पत्र भी लिखा गया है।
इस प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी नि. अनिल किण्डो उनि. अब्दुल मुनाफ, बालेश्वर महानदी, सउनि. पोलिकॉर्प टोप्पो प्र.आर. सत्येन्द्र तिवारी, अरविन्द कौल, शंभू पोर्ते, बाल साय पोर्ते आरक्षक, म.प्र.आर. गीता लकड़ा और थाना चरचा के अन्य पुलिस कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
