कांकेर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन, कापसी में लगा साप्ताहिक बाजार…. तहसीलदार ने बंद करवाया कापसी का साप्ताहिक बाजार ।

*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू –(12.4.21)*

कांकेर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन, कापसी में लगा साप्ताहिक बाजार…. तहसीलदार ने बंद करवाया कापसी का साप्ताहिक बाजार ।
पखांजुर कापसी में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगाया गया । कई दुकानदारो ने अपना दुकान सजा रखा था । सुबह से ही सब्जी बाजार में लोगो को भीड़ देखी जा रही थी किसी भी जागरूक संस्था या व्यक्ति ने साप्ताहिक बजार को बंद करवाने के दिशा में कोई कदम नहीं उठाया मजबूरन पखांजुर के तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा को कापसी पहुंचकर साप्ताहिक हाट बाजार में दुकानदारो को समझाइश देते हुए बंद कराया । वही आदेश की अवमानना पर जुर्माना ( आर्थिक दंड) अधिरोपित किया । बता दे की कांकेर जिला कलेक्टर चंदन कुमार ने कोरोना वायरस नियंत्रण के संबध में एडवायजरी जारी किया था । कोरोना के पॉजिटिव मामलो में वृद्धि होने से अधिरोपित प्रतिबंधो एवम शर्तो के कड़ाई से पालन कराने के आलावा आगमी आदेश पर्यंत तक जिले के सभी साप्ताहिक हाट बंद रखने का फैसला लिया गया इसके वाबजूद कलेक्टर के आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा है जिसकी बानगी ग्राम पंचायत छोटे कापसी में लगे साप्ताहिक बाजार में देखने को मिला । कई लोग बिना मास्क और सोसल डिस्टेंसिंग के सब्जी दुकान व अन्य खाद सामाग्री बाजार में खरीदते हुए पाए गए जिस पर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा ने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण से बचने जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी लोग आदेश का उलंघन कर रहे । लोग कोरोना संक्रमण को हल्के में ले रहे है जो उनकी बड़ी भूल है । बाजार कमेटी को नोटिस भेजा जाएगा । गाइड लाइन का पालन नही करने पर वैधानिक रूप से कड़ी कार्यवाही करते हुए कानून तोड़ने वालो को जेल भेजने का काम किया जाएगा ।