विधायक अनुप नाग ने लिया कोविड का दूसरा डोज, बोले “बीमारी से डरे टीके से नही” :-*

*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–12.4.21*

*विधायक अनुप नाग ने लिया कोविड का दूसरा डोज, बोले “बीमारी से डरे टीके से नही” :-*

*अंतागढ़ के माननीय विधायक श्री अनुप नाग जी ने अपने तय समय अंतराल में आज कोविड वैक्सीनेशन सेंटर अंतागढ़ में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवाकर सभी को सुरक्षित स्वदेशी टीके के प्रति आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल का पुनः संदेश दिया है।*

*कोविड का दूसरा डोज लेने के बाद विधायक अनुप नाग जी ने कहा “बीमारी से डरे, टीके से नही” और पुनः अंतागढ़ विधानसभा के 45 वर्ष से अधिक सभी नागरिकों से अपील करते हुए अपना टीकाकरण करने एवं मास्क-सेनेटाइजर का प्रयोग कर “कोरोना मुक्त भारत” की मुहिम में सहयोग करते हुए स्वयं और दूसरों को भी सुरक्षित रखने का निवेदन किया ।।*