अध्यक्ष का चुनाव आज ,बी जे पी नही लेगी चुनाव में हिस्सा ,पीठासिन अधिकारी कोरोना संक्रमित

अध्यक्ष का चुनाव आज ,बी जे पी नही लेगी चुनाव में हिस्सा ,पीठासिन अधिकारी कोरोना संक्रमित

आनंद भोई ब्यूरो चीफ महासमुंद।महासमुन्द जनपद अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो चुका है ।जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और कोरोना से बढ़ते मृत्यु दर से सबको सोंचने पर मजबूर कर दिया है ऐसे में में महासमुन्द जनपद अध्यक्ष की रिक्त पद में फिर से चुनाव करवाने के आज 12 अप्रेल का दिन निर्धारीत किया गया था जिसमे भाजपा ने निर्णय लिया है कि वे चुनाव में हिस्सा नही लेंगी ,जानकारी मिल रही है चुनाव सम्पन्न करवाने वाले पीठासीन अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है।
इधर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम यतेंद्र कुमार साहू के रूप में घोषणा कर चुकी है वही बी जे पी चुनाव में हिस्सा न लेने की बात कह रही है ।
रूपकुमारी ने कहा- लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही कांग्रेस
बीजेपी जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि अधिकारी व सदस्य कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे परिस्थिति में चुनाव संभव ही नहीं है । ऐसे में यदि चुनाव होता है, तो सदस्यों को जानबूझकर मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को नागरिक बैंक का भी चुनाव था, जिसे कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया है, लेकिन जनपद के चुनाव को जानबूझकर कैसिंल नहीं किया जा रहा है । सत्ता में होने के कारण कांग्रेस मनमानी कर रही है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी भी संक्रमित हैं।