सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी :- छत्तीसगढ़ के कई मंत्रियों का एक दिवसीय दौरा 3 अप्रैल 2024 बुधवार को केल्हारी मे होना है.उक्ताशय की जानकारी देते हुये पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के वित्त,वाणिज्य कर आवास एवं पर्यावरण ,योजना आर्थिक एवं संख्यिकी मंत्री ओ पी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कोरबा लोकसभा के प्रभारी धर्मलाल कौशिक ,पूर्व मंत्री ननकी राम कँवर , कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले ,लोकसभा सह संयोजक मनोज शर्मा 03 अप्रेल को दोपहर 1 बजे केल्हारी के स्कूल ग्राउंड मे पहुंचेंगे.इस दौरान सभी नेता भरतपुर -सोनहत विधानसभा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे.श्री श्रीवास्तव ने क्षेत्र के सभी जनमानस से उपरोक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आग्रह किया है।
