पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

*पखांजूर से खबर–बिप्लब कुण्डू–(12.4.21)*

पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
पखांजूर पुलिस अधीक्षक कांकेर एम आर आहिरे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस द्वारा जुआ एक्ट कार्यवाही किया गया है 10/04/21 की के पुलिस को मुखबीर सूचना से पता चला कि कुछ लोग सुलभ स्वाचालय के पीछे बस स्टेंड पुराना बाजार पखांजूर, जमीन में बैठकर रूपये पैसे का दांव लगाकर का जुआ खेल रहे है।

सूचना की तस्दीक किया गया सूचना तस्दीक के दौरान आरोपीगण 1- रामजी यादव पिता स्व. हरि यादव उम्र 34 वर्ष साकिन पीव्ही 46 वार्ड नम्बर 01 पखांजूर, 2- मोहन सिंह राजपुत पिता बाल कृष्ण राजपुत उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड नम्बर 10 थाना पारा पखांजूर, 3- धनेश्वर सिंह पिता भगवान सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड न. 04 पखांजूर, 4-दिलीप मंडल पिता विनेश मंडल उम्र 25 वर्ष साकिन पीव्ही 75 भवानीपुर,5- अजय कुमार धुप्पड पिता जयगोपाल उम्र 52 वर्ष सा. भारत माता स्कुल के पीछे तास के 52 पत्ते, जमीन में बैठकर रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल पाये गए। आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते नकदी रकम 2850/ जप्त कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया।