नामांकन रैली को भव्य बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बूथ स्तरीय बैठक।

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द :- मां महामाया शक्ति केंद्र खल्लारी पारा के बूथ 164,165 में बूथ समिति एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रभारी जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देते हुए बैठक प्रभारी प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का नामांकन 3 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति और लोकसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित नागरिकगणों के द्वारा भव्य रैली के रूप में स्थानीय हाईस्कूल मैदान से प्रारम्भ होंगी। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए उन्होंने बताया कि 30 मार्च को अपने बूथ के घरों में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का कमल निशान का झंडा लगाकर फोटो नमो और सरल एप में अपलोड भी किया है। बूथ के भाजपा के स्लोगन नारा का दीवार लेखन कार्य भी किया जाना है। जिला महामंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से भाजपा की ऐतहासिक विजय अभियान में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी इसी लोकसभा क्षेत्र की निवासी है और इस क्षेत्र की जनता से सतत सम्पर्क में है। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अनेकों योजनाओ को संचालित किया है। बूथ की इस बैठक का संचालन बूथ अध्यक्ष जतिन रूपरेला एवं आभार बूथ सचिव द्वारा किया गया।