लोकसभा चुनाव के समय एकाएक त्यागपत्र देने से नाराजगी को प्रमुख कारण माना जा रहा ।
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- वार्ड नंबर 13 की पार्षद जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। इसी तरह भारतीय युवा कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़ ने जिलाध्यक्ष पद से व्यक्तिगत कारणों से त्याग पत्र दिया है।
पार्षद जसमीत प्रीति बादल मक्कड़ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को प्रेषित पत्र में कहा है कि पांच वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए सफलता पूर्वक कार्य की। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई उसे मैं पांच वर्षों तक निष्ठापूर्वक निर्वहन की। मैं व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र दे रही हूं।
इसी तरह युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जसमीत बादल मक्कड़ ने छग युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा को पत्र प्रेषित कर कहा है कि वे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में डेढ़ वर्षों से निर्वाचित होकर कार्य किया है। जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसका मै निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। व्यक्तिगत रूप से जिलाध्यक्ष पद से मैं त्यागपत्र दे रहा हूं इसे स्वीकार करें। इसी तरह आईटी व सोशल मिडिया के जिला संयोजक युवा कांग्रेस रवि सिंह ठाकुर ने भी अपने पद से त्यागपत्र देते हुए छग प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अनुप वर्मा को पत्र प्रेषित किया है। लोकसभा चुनाव के समय एकाएक त्यागपत्र देने से नाराजगी को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
