देवभोग :- ओड़िसा कालाहांडी में लोकसभा के साथ साथ विधान सभा का चुनाव भी होना है ,सीमावर्ती थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार अवैधानिक गतिविधि हो या प्रलोभन सामग्री का आदान प्रदान न हो सके इसे रोकने रणनीति बनाई गई।
दरअसल ओडिसा पुलिस के पास गरियाबंद जिले के नक्सली गतिविधि व यहा के नक्सली कालाहांडी आवाजाही करने की पुख्ता जानकारी है, ऐसे में कालाहांडी पुलिस सीमाओं पर अभी से ही आवाजाही करने वाले हर व्यक्ति पर नजर बनाना शुरू कर दिया है।
इधर गरियाबंद पुलिस को भी आशंका है की छत्तीसगढ़ की तुलना में कम कीमत पर मिलने वाले ओडिसा की शराब की खपत सीमावर्ती क्षेत्र में हो सकती है।

गरियाबंद में 26 अप्रैल को तो कालाहांडी में 13 मई को मतदान होना है, ऐसे में इन तिथियों में प्रतिबंधित गतिविधियों को रोकने पर भी चर्चा हुई।
