प्रमोद दुबे
महासमुंद :- जिला न्यायलय में पदस्थ प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश लीलाधर सारथी एवं अपर सत्र न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक का तबादला होने पर दोनों न्यायधीशों का विदाई समारोह आयोजित कर सह सम्मान विदाई दी गई। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित इस सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश रामसजीवन देवांगन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कु. चित्रलेखा सोनवानी व मजिस्ट्रेट खुशबू जैन मौजूद रही। इस मौके पर समारोह को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रलय थिटे ने संबोधित करते हुए दोनों न्यायाधीशों का सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन सचिव नूतन कुमार साहू ने व आभार प्रदर्शन सलीम कुरैशी ने किया। इस मौके पर भारत कसार, राजेश तिवारी, विनोद शर्मा, भरत ठाकुर, प्रवीण झा, जनक साहू, नरेंद्र सिंह, सुधीर बर्मन, ओम शुक्ला, सुनील शर्मा, राजेश डडसेना, धरम भार्गव, सुरेश नसीने, ऋषि शर्मा, संजय गिरि, सुरेंद्र गिरि आदि उपस्थित थे।
