बैलाडीला प्रेस क्लब ने नामांकित पार्षद सुनीता साहू का किया सम्मान

( बैलाडीला प्रेस क्लब की सदस्या हैं सुनीता साहू )

किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की किरंदुल नगर पालिका परिषद में सुनीता साहू के नामांकित पार्षद के शपथग्रहण करने के साथ किरंदुल पालिका परिषद की नामांकित पार्षद सुनीता साहू का बैलाडीला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा शाल श्रीफल और बैलाडीला प्रेस क्लब का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया । उल्लेखनीय हैं कि नामांकित पार्षद सुनीता साहू बैलाडीला प्रेस क्लब की सदस्या भी है ।इस दौरान बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना ,सचिव अरुण शर्मा ,कार्यालय सचिव शेखर दत्ता ,उपाध्यक्ष रघु राव ,उपाध्यक्ष चंचल देवांगन ,सदस्य तपन दास विशेष रूप से मौजूद रहे ।