प्रमोद दुबे
पिथौरा :- पिथौरा नगर के अग्रसेन भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने समारोह में शामिल होकर लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों द्वारा विधायक को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। विधायक ने – कहा कि होली का त्योहार खुशियों का त्योहार है सभी एक दूसरे से मिल कर होली की शुभकामनाएं देते हैं। जिस प्रकार न आज सभी लोग होली के रंग गुलाल से रंग में रंग गए हैं, उसी – प्रकार सभी जीवन में खुशियों के रंग में रंगे हुए रहें। होली का पर्व न सभी के लिए खुशियां लेकर आती है और यह कामना करता हूं कि आप सभी को जीवन भर खुशियां मिलती रहे। आज हम सभी होली के रंग में रंग कर एक दूसरे को बधाई देते है इसी प्रकार हम सभी को एक दूसरे के सुख दुःख में शामिल होना चाहिए। इस मौके पर सुभाष अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनुप अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सचिव बजरंग वकील, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, सत्यनारायण, रामचंद्र अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, राजेश गोयल, रायदास गोयल, संजय गर्ग, अनिल अग्रवाल, नर्मदा अग्रवाल, राजा बग्गा, गुलाब अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, टुक-टुक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
