माओवादियों को घिनौना चेहरा फिर आया सामने।
होली खेल रहे 03 निर्दोष ग्रामीणों की निर्मम हत्या।
वर्ष 2024 में अब तक 07 ग्रामीणों की किये निर्मम हत्या।
ग्रामीणों में भय दिखाकर अपने जनाधार को बचाने के प्रयास में लगे है माओवादी।
बीजापुर: – पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, कलेक्टर बीजापुर अनुराग पाण्डे, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव एवं कमांडेंट 168 बटालियन केरिपु विक्रम सिंह बासागुड़ा राहत शिविर कैम्प पहुंचे । दिनांक 25/03/2024 को माओवादी हिंसा में मारे गये ग्रामीणों के परिजनों से मिले । दु:खद घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाये । घटना में शामिल जिम्मेदार के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाये । घटनास्थल, शिविर एवं आसपास के गांव का भ्रमण किये ग्रामीणों को सुरक्षा सबंधी आवश्यक समझाइस दी गई ।

कलेक्टर बीजापुर द्वारा मृत ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत राशि का अंश प्रदान किया गया एवं शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि के लिये आश्वस्त किया गया । कलेक्टर बीजापुर द्वारा राहत शिविर में निवासरत ग्रामीणों की समस्याये सुनी एवं उनके निराकरण के लिये आश्वस्त किये ।छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् आत्मसमर्पण का रास्ता खुला है, हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़े शासनकी की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ ले, शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाये, सुखद पारिवारिक जीवन यापन करें, समाज के विकास में भागीदारी बने ।
जिला बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन कैम्पों की स्थापना के साथ क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार हुआ है एवं क्षेत्र में विकास कार्यो में गति आई है ।
ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं राशन, बिजली, पानी,शिक्षा, इलाज, परिवहन सेवाएं उपलब्ध हो रही है।
