“23 मार्च बलिदान दिवस” पर जिला एमसीबी प्रेस क्लब एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

जिन्होंने फांसी के फंदे को फूलों का हार समझ कर पहना,उन्हे कभी भुलाया नही जा सकता:अध्यक्ष (जिला एमसीबी प्रेस क्लब)

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी :- जिला प्रेस क्लब एम सी बी एवं गणमान्य नागरिकों ने 23 मार्च शनिवार को नगर के हृदय स्थल में स्थित जयस्तंभ स्मारक में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सुखदेव,भगत सिंह एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उपस्थित सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया।इस श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रेस क्लब एमसीबी के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक जन भी भारी संख्या में शामिल रहे।

संघ के जिला अध्यक्ष रामचरित द्विवेदी ने कहा कि 23 मार्च को हुई इतिहास की यह सबसे बड़ी निंदनीय घटना थी, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है,जिन्होंने फांसी के फंदे को फूलों का हार समझ कर पहना और हंसते हंसते मातृ भूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, ऐसे वीर शहीदों को शत शत नमन है,वे हमेशा के लिए अमर हो गए।

वरिष्ठ नागरिक दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को जिस तरह धोखे से अंग्रेजों के द्वारा फांसी दी गई थी और उनके साथ क्रूरता पूर्वक व्यवहार किया गया था उस दिन को सोचकर हमारी आंखें नम हो जाती है।उनका बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक दिनेश्वर मिश्रा, विजय प्रकाश पटेल, वीरेंद्र सिंह राणा,सत्यनारायण अग्रवाल, रूबी पासी, जितेंद्र कुमार शाह, नरेंद्र अरोड़ा, संजय गुप्ता एडवोकेट, रामधुन जायसवाल, सौरव गुप्ता,राजू मिश्रा, रमाशंकर गुप्ता, दीपक थावरानी ,पीयूष अग्रवाल, संतोष ,पंडित प्यारे , रिंजू सिंह, रवि सिंह, कमलेश द्विवेदी, सुभाष अग्रवाल, इरशाद अंसारी, राम लखन शर्मा, सहित पत्रकार बंधु रामचरित दिवेदी,आनंद शर्मा, विनीत जायसवाल,पंकज कांत दुबे, रविंद्र सोनी, सुरेंद्र मिनोचा, संजय केसरवानी, ऋषि शर्मा, कृष्णा वस्त्रकार, विक्रम साहू, दिनेश द्विवेदी, ,राकेश मेघानी इत्यादि उपस्थित रहे।