नांदगांव हत्याकांड का खुलासा।
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- विवाद के बाद शराब के नशे में गांव के ही प्रेम जांगड़े ने हत्या को दिया था अंजाम, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी प्रेम जांगड़े के खिलाफ पुलिस ने धारा 302 का अपराध दर्ज कर न्यायलय में पेश किया। मृतक पूनम पटेल के पिता सुरेश पटेल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा बेटा पूनम भगवती राईस मिल में काम करता है जो घटना दिवस 18 मार्च को काम करने राईस मिल गया। लेकिन नही आने पर खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नही मिली। दूसरे दिन 19 मार्च को सुबह 7 बजे खोजने निकला तो गांव के एक सूखे तालाब के पास बेशरम की झाड़ियों में उसके पुत्र की लाश नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पता साजी की तो जांच के दौरान जानकारी मिली कि मृतक रात्रि करीब साढ़े 9 बजे पानी पाउच, डिस्पोजल और चखना लेने गांव के युवक प्रेम जांगड़े के साथ बिहारी दुकान गया था। अंतिम बार मृतक को प्रेम जांगड़े के साथ देखा गया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और उससे पूछताछ की गई तो वह गुमराह करने की कोशिश करता रहा किंतु पुलिस की कड़ाई के आगे वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि रात्रि में शराब पीने के दौरान दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया। मृतक द्वारा गाली गलौच करने पर वह गुस्से में आकर मृतक को हाथ-मुक्का से मारने लगा जिससे मृतक के मुंह-नाक से खून निकलने लगा और बेहोश होकर गिर गया। इस पर वह अपने पास रखे ब्लैड नुमा कटर से मृतक के गले में वार किया। और उसे ठिकाने लगाने के लिए कंधे में उठाकर तालाब के बीचों-बीच ले जाने लगा लेकिन नशे में होने के कारण रास्ते में गिर गया इस पर घसीटते हुए बेशरम की झाड़ियों तक ले गया। इस दौरान कपड़े में खून लग गया था। साक्ष्य मिटाने के लिए खून लगे कपड़े जला दिए। आरोपी के निशाद देही पर अधजले कपड़े व ब्लेड नुमा कटर पुलिस ने बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को ग्राम नांदगांव में पूनम पटेल की नग्न अवस्था में लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई थी। मृतक प्रतिदिन राईस मिल से शाम 5 बजे छुट्टी होने पर निकलता था और 6-7 बजे तक घर पहुंच जाता था।
