पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया विवेचना में
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- जिला मुख्यालय के नजदीक नांदगांव में एक मजदूर युवक की नग्न अवस्था में लाश मिलने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नांदगांव निवासी 24 वर्षीय युवक पूनम पटेल उर्फ गोलू पिता सुरेश पटेल भगवती राइस मिल में काम करता था।प्रतिदिन की तरह मंगलवार 18 मार्च को वह राइस मिल में काम करने निकला। प्रतिदिन शाम 5 बजे राइस मिल से छुट्टी होने पर वह शाम 6-7 बजे तक घर पहुंच – जाता है था लेकिन मंगलवार को नही पहुंचा। जब उसके पिता सुरेश घर पहुंचा और पुत्र के नही आने की जानकारी मिली तो वह राइस मिल जाकर पता किया तो वहां बताया गया कि युवक तो शाम 5 बजे ही यहां से एडवांस के रूप में 5 सौ रुपए लेकर जा चुका है। रात्रि में युवक के नही लौटने पर पुनः तलाश करते हुए राइस मिल पहुंचा। इसी बीच खेलते हुए गांव के कुछ लड़कों ने सुखे तालाब के बेसरम की झाड़ियों में नग्न अवस्था में एक युवक की लाश देखी और गांव के कोटवार को जानकारी दी। कोटवार द्वारा सिटी कोतवाली में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची और युवक के बारे में पता किया। युवक के गले में किसी धारदार हथियार से कटने का निशान है। प्रथम दृष्टया हत्या मामला प्रतीत होने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पंचनामा उपरांत शव को पीएम के लिए मेडिकल हास्पिटल भेजा गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।
