बघेल के खिलाफ एफआईआर उसी का हिस्सा : आलोक
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त महासचिव एवं सारंगढ़, बिलाईगढ़ जिला प्रभारी आलोक चंद्राकर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि ईओडब्ल्यू में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से की जा रही कार्यवाही को साजिश का हिस्सा बताया।
श्री चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने केंद्रीय एजेंसियों का सहारा भाजपा ले रही है। राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व सीएम भूपेश बघेल प्रत्याशी है। श्री चंद्राकर ने कहा कि पूरे देश सहित प्रदेश में भाजपा किस प्रकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है यह जग जाहिर है। विपक्षी नेताओं पर आरोप व दबाव डालकर उनके विरु द्ध कार्यवाही करने या भाजपा प्रवेश करा कर उन्हें उपकृत कर उनके विरुद्ध जांच की कार्यवाही को समाप्त करने का प्रमाणित खेल लगातार भाजपा खेल रही है। छग के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी भूपेश बघेल जिस प्रकार से राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में ग्रामों में पहुंच रहे है जगह जगह उनका स्वागत सत्कार और उनकी लोकप्रियता से व्यापक जन समर्थन की जो हवा बनी है जिसके चलते भाजपा की हवा गोल हो गई और वह हताशा में दबाव की कार्यवाही पर उतारू हो गया है।
