अज्ञात चोर  इलेक्ट्रॉनिक सामान और धान कट्टा पार  कर दिये।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- अज्ञात चोरों ने अलग.अलग थाना अंतर्गत एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और घर से इलेक्ट्रॉनिक सामान और धान कट्टा पार कर दिए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बम्हनी निवासी पूरनलाल साहू की गांव में इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। 10 मार्च को हर रोज की तरह वे रात करीब साढ़े 8 बजे दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। दूसरे दिन मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे सामानों की जांच की तो 10 नग नया कूलर मोटर, 10 नग नया पानी मोटर, 20 नग कूलर ब्लेड, 10 नग नया बल्ब, 30 नग सिलिंग व कूलर मोटर रिपेयरिंग सामान, 10 नग खस कुल 25 हजार रुपए का सामान गायब मिले। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। खल्लारी थाना के ग्राम खम्हारमुड़ा निवासी मोहनलाल साहू ने शिकायत की है कि उन्होंने पुनित गुरूजी के खाली मकान में धान रखा था। उनके यहाँ विवाह कार्यक्रम के उन्होंने अपने रिश्तेदारों के रहने के लिए मकान खोलकर रखा था। विवाह कार्यक्रम बाद 11 मार्च को मकान खुला व सूना पाकर अज्ञात चोर ने 24 कट्टा धान में से 12 कट्टा धान पार कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।