स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद: – प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत 18 मार्च को प्राथमिक शाला गुरू घासीदास में 72 बच्चों को न्योता भोज कराया गया। भोज का आयोजन स्व. राजेंद्र सोनी मानपुर वाले की स्मृति में उनके पुत्र नारायण सोनी व पौत्र सागर सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में खीर, पुड़ी, दाल, चावल और छोले आदि का वितरण किया गया। इस दौरान पर प्रमुख रूप से वार्ड 22 की पार्षद श्रीमती हेमलता संतोष यादव, प्रधान पाठक केशव साहू, शिक्षक परमेश्वर कंवर, योगेश चेलक, संकुल समन्वयक पवन साहू, पालक गण हीराबाई साहू, ओमकुमारी साहू, केजु रात्रे, सूरज यादव, शारदा पटेल आदि उपस्थित थे।