प्रमोद दुबे
सार्वजनिक भवन निर्माण के पूर्व भूमि पूजन करते हुए सरपंच, पंच व ग्रामीण।
बेलसोंडा :- ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच भामिनी पोखन चन्द्राकर ने वार्ड नंबर 11 हटवारा पारा बेलसोंडा में पांच लाख 33 हजार की लागत से बनने वाली सार्वजनिक भवन का शुक्रवार को भूमिपूजन किया।
सरपंच चंद्राकर ने बताया कि इस भवन की मांग बहुत पहले से थी लेकिन पूर्व सरपंच की विकास विरोधी मंशा के कारण कार्य नहीं किया गया। सरपंच चन्द्राकर ने बताया कि गांव मे चार साल से विकास थम सा गया था।
अब अचानक कार्य शुरू होने से पूरे ग्रामीणों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है इसलिए भवन के भूमिपूजन के समय सभी पंच एवं ग्रामीणों ने आतिशबाजी की।
सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर के साथ महिला पंच त्रिवेणी चंद्राकर, सावित्री चंद्राकर, हेमा साहू, सरस्वती साहू, विद्या जमूलकर, तथा पंच प्रकाश साहू, बलराम चंद्राकर तथा ग्रामीणों मे ईश्वरी साहू, लच्छू धीवर, तुकेश साहू, दिनेश साहू एवं पंच प्रतिनिधि देवचंद साहू उपस्थित थे।
