महिलाओं के सम्मान में भाजपा है मैदान में: चौधरी।

झालखम्हरिया में ग्रामीणों ने किया रूपकुमारी का आतिशी स्वागत।

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द :- ग्राम झालखम्हरिया शक्ति केंद में भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी का भाजपा के नेताओ के साथ चुनावी जनसम्पर्क और जनसभा हुआ। महासमुन्द ग्रामीण मण्डल के ग्राम झालखम्हरिया पहुंचने पर लोकसभा की प्रत्यासी रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, विधानसभा सह संयोजक संदीप दीवान, शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली का ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भव्य आतिशबाजी पुष्प मालाओं से उत्साहपूर्वक स्वागत अभिनन्दन किया। झालखम्हरिया में जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोकसभा की भाजपा प्रत्यासी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों के बेदाग कार्यकाल में हम सभी ने विकसित, शसक्त, समृद्धशाली भारत का सपना साकार होते देखा है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है ये हमने 3 महीने पहले के विधानसभा चुनावों में देखा है जब मोदी जी छत्तीसगढ़ आये और यहा पर केंद्र सरकार की तरफसे अपनी गारंटी देते हुए गांव, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्ग के विकास के योजनाओ की घोषणा करके छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया था। पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने अपने उदबोधन में कहा कि भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी की चुनावी सभा की शुरुआत इस गांव से आज हुई है।

प्रदेश की नवगठित भाजपा की सरकार ने प्राथमिकता से चुनावो पूर्व किये गए सभी प्रमुख वायदों को पूरा किया है और अभी पुरे 5 साल तक सतत रूप से विकास कार्यों में भाजपा की सरकार कोई कमी नहीं करेगी। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की भाजपा की सरकार होने से अनदाता किसानों की उन्नति प्रगति का मार्ग खुला है और किसानों को अपनी उपज का सम्मानजनक मूल्य, बोनस के साथ साथ मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान रामलला दर्शन की पूरे 5 साल की योजना बनाई है जिसमे सर्वसुविधा के साथ हम अयोध्या में भगवान रामचन्द्र जी के दर्शन का पुण्य लाभ कमा सकते है। भाजपा प्रत्यासी को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया। सभा को जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, श्याम साकरकर, राजेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पदाधिकारी प्रेम चंद्राकर, राकेश चंद्राकर राहुल चंद्राकर, सन्दीप घोष, राजू यादव, सरपंच यशवंत साहू, लक्ष्मीकांत तिवारी, अमन वर्मा, गोपाल वर्मा, नन्दू जलक्षत्री, रविन्द्र जैन, रमेश शर्मा, हरेंद्र साहू, श्रीकांत, किशहन साहू, सन्तोष साहू, डोमन साहू, सखाराम साहू, रतिराम, पूनम साहू, संतोषी ध्रुव, पूर्णिमा, वामन राव, हृदय राम, रोशन यादव, लता देवांगन, रमाबाई, सोहन साहू, ठाकुर राम, बहादुर, मिथलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।