आठवीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिंगरौद में कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परदेशी राम साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य के राष्ट्र निर्माता कहे जाते हैं क्योंकि बच्चों के समुचित शिक्षा दीक्षा, ज्ञान एवं नैतिक विकास की जिम्मेदारी एक शिक्षक के ही हाथों में होती है। इसलिए कहा जाता है कि शिक्षक एक दीपक के समान होता है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने जीवन में सदैव गुरुजनों का सम्मान करें तथा अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर अपने मां बाप, गुरुजन, गांव, शहर व जिले के साथ अपने राज्य का नाम रोशन करें। प्रभारी प्रधान पाठक गणेश राम चंद्राकर ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान का प्रयोग बच्चों के समुचित विकास हेतु करता है इस ज्ञान का सदुपयोग आप अपनी अगली कक्षा के लिए करेगें।