गर्मियों में बढ़ जाती है ब्लड जरूरत मंदो की परेशानियां।

गर्मियों में रक्तदान करने से कतराते हैं लोग :-समाजसेवी मनोज पटेल।

भूपेन्द्र सिन्हा छुरा 

छुरा- अधिकतर लोग गर्मियों के दिनों में रक्तदान करना नहीं चाहते लेकिन ब्लड की जरूरत हर मौसम में जरूरी रहता है ब्लड जरूरतमंदों की समस्या बढ़ती ही जा रही है जैसे डायलेसिस थैलेसीमिया डिलीवरी दुर्घटना सिकलिन कमजोरी ऐसे कई बीमारियां है जिन मरीजों को ब्लड चढ़ाया जाता है। खासकर अधिकतर लोगो को कमजोरी का शिकायत ज्यादा आने लगा जिसका कारण खान-पान सही नहीं होने के चलते पहले और अब के भोजन में काफी फर्क आने लगा जो पहले प्रोटीन आहार खान-पान से मिलता था वह अब नहीं मिल पाता क्योंकि खाने की हर चीजों में अब दवाइयां का उपयोग किया जा रहा है जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान होने लगा और तरह-तरह की हमारे शरीर में बीमारियां भी होने लगे रक्तदान हमारे शरीर को काफी परेशानियों बीमारियों से दूर करते हैं और कई बीमारियों को हमारे शरीर तक आने नहीं देते साथ ही कमजोरी को भी दूर करने में मदद मिलता है रक्तदान करने से शरीर में कोई नुकसान नहीं होता है गर्मियों के दिनों में भी रक्तदान करने से कोई परेशानी नहीं होता गर्मियों में बढ़ रही ब्लड जरूरतमंद मरीजों की मदद करने आगे आने जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य एवं छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थापक समाजसेवी मनोज पटेल रक्तदाताओं से रक्तदान करने अपील किया।