*भखारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की अपील पर शरद लोहाना ने दिया लॉक डाउन करवाने का आश्वासन*

*भखारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की अपील पर शरद लोहाना ने दिया लॉक डाउन करवाने का आश्वासन*

मुकेश कश्यप@भखारा:-जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए और भखारा में लगातार मिल रहे केस को देखकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना से चर्चा कर जिले लॉक डाउन लगवाने के लिए आग्रह किया जिस पर जिलाध्यक्ष ने जिलाधीश से चर्चा कर लॉक डाउन लगवाने का आश्वासन दिया। पूरे प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण धमतरी की सीमा से लगे दुर्ग, रायपुर और बालोद जिला में पहले ही लॉकडाउन लग चुका और धमतरी में भी प्रकरणों में तेजी आई है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए अब लॉक डाउन ही एकमात्र उपाय है। ब्लॉक अध्यक्ष ने लोगो से सावधानी बरतने मास्क सेनेटाइजर का उपयोग करने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की है।