विधायक रेणुका सिंह एवं जन प्रतिनिधियों की उपाथिति में संपन्न हुआ सर्व आदिवासी समाज का सम्मान समारोह।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी :- महिलाओं को जागरूक और आर्थिक रूप से सशक्त करना और उन्हें समय-समय पर उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है क्योंकि यही हमारे देश की,समाज की रीढ़ हैं।
सर्व आदिवासी समाज, एमसीबी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए विधायक, भरतपुर-सोनहत रेणुका सिंह ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर चेतना महिला संगठन की अध्यक्ष व कोरिया साहित्य व कला मंच की संस्थापक सदस्य अनामिका चक्रवर्ती ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है लेकिन शिक्षा से उनके जीवन में परिवर्तन हो रहा है।

इस कार्यक्रम में नीमकली(राज्य स्तरीय खिलाड़ी),नीलू मिंज (राष्ट्रीय खिलाड़ी), बिन्दु मानिकपुरी(लोक गायिका), बसंती(आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), अनामिका चक्रवर्ती (साहित्यकार, समाजसेवी), सविता केवट(वाद्यकला),नीलकमल पाण्डेय(नृत्य),सोनमणी(सरपंच),जफरुननिशा(पार्षद)
श्रीमती टोप्पो,इंद्रावती बैगा,मीना जायसवाल,रीता चटर्जी, कौशिल्या सिंह,प्रज्ञा सिंह को शिक्षा एवं किरण वर्मा व प्रेमलता को स्वास्थ्य के लिए तथा मंजुला कौरव को महिलाओं के उत्थान हेतू कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
