नौनिहालों ने किया उत्कृष्ठ कला का प्रदर्शन।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- जिले के प्रतिष्ठित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।जहां सिर्फ तीन, चार, पांच एवं छः वर्ष के नन्हे नौनिहालों के ऐसे करतब या कला की ऐसी विधाओं का प्रदर्शन देखने को मिला कि सामने वाला यह फर्क ही ना कर सके कि ये छोटे- छोटे नन्हे बच्चे हैं या मजे हुए परिपक्व कलाकार।

मनेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किंडरगार्टन से दीक्षित होकर वर्ग प्रथम में जाने वाले नन्हे नौनिहालों हेतु दीक्षांत समारोह यानी ‘कॉन्वोकेशन डे’ के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि एडिशनल जज आनंद दीक्षित शामिल रहे।जिनकी उपस्थिति में विद्यालय के प्ले ग्रुप, नर्सरी, के. जी. प्रथम, के जी द्वितीय के नन्हे छात्र छात्राओं ने ऐसा शमां बाँधा कि दर्शक दीर्घा में उपस्थित अभिभावकगण एवं अन्य अतिथि हर कोई पूरी शाम अपलक गुजारने को मजबूर हो गया।

उदाहरणस्वरूप पंजाबी किरदार के रूप में कर्मन सिंह चावला ने मुख्य अतिथि तक को भांगड़ा करने पर मजबूर कर दिया तथा नन्हे छात्र मो. अल्तमश ने भारतीय सिने कलाकार शाहरुख खान के किरदार की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
