विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन द्वारा गोरखपुर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया।

विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन द्वारा गोरखपुर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया।

हाशिम कुरैशी  

गोरखपुर : जनपद गोरखपुर के ग्राम पंचायत आमकोल सरदारनगर में एवंम तिलौली ग्रामसभा में सामाजिक संगठन विश्व मानवाधिकार परिषद की तरफ से एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य रुप से लखनऊ के टैंडर पाम हॉस्पिटल के निदेशक एवं कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ.एस के शर्मा जी एवं आंख के मशहूर डाक्टर डी के सिंह अपनी पुरी टीम के साथ आंख की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की फ्री जांच की एवं दवा भी दी। इसके अलावा डाक्टर प्रवीण ने भी अपनी पुरी सेवाएं प्रदान की इस कैंप में आए सभी मरीजों की फ्री जांच की गई और जांच में पाए गए संबन्धित बीमारी से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी जी की तरफ किया गया। लेकिन किसी कारणवश वह कैम्प में शामिल नही हो सकें। जिसके बाद कैम्प की सारी जिम्मेदारियां संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री गणेश शंकर यादव जी को सौंपी गई और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव जी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वाहन पर संगठन की तरफ से सम्पूर्ण भारतवर्ष में फ्री मेडिकल कैंप लगाए जायेंगे जिसमें मरीजों की फ्री जांच एवं बिमारी से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी जायेगी। कैंप में लखनऊ आए डॉक्टर एस के शर्मा जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव गणेश शंकर यादव जी व अन्य सहयोगियों में सत्यम मिश्रा, ममता यादव,दिक्षा कुमारी का गोरखपुर के पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कैम्प का आयोजन ।

संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एससी एसटी प्रकोष्ठ  भारत व्यास गौतम,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एससी/ एसटी प्रकोष्ठ सौराभेंदु कुमार ,प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश ऋषभ शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार,पिंकी के सहयोग से सफल आयोजन किया गया उपयुक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिआ प्रभारी सरोज नागवंशी ने दी ।